
चंबा में फिर दर्दनाक हादसा, 500 फीट गहरी खाई में गिरी बाइक, एक युवक लापता सुरेंद्र ठाकुर | पांगी लाइव न्यूज़ | चंबा चंबा जिले में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले एक महीने के दौरान जिले में आधा दर्जन से अधिक सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ताजा मामला रविवार देर रात करीब 11 बजे का है। चंबा–साहू मार्ग पर आईटीआई के सामने दो बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर करीब 500 फीट गहरी खाई में गिरते हुए साल नदी में जा गिरे। हादसे के बाद राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। 17 वर्षीय शुभम को गंभीर अवस्था में नदी किनारे से सुरक्षित निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं 19 वर्षीय सक्षम अभी भी लापता है, जिसकी तलाश लगातार जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सरू (चंबा) के निवासी हैं और कॉलेज के छात्र बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों युवक अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला देखकर अपने घर लौट रहे थे, तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया। मौके पर NDRF, चंबा पुलिस, फायर विभाग और हिमाचल होमगार्ड की टीमें लगातार संयुक्त सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। नदी में लापता युवक की तलाश के लिए अभियान युद्धस्तर पर जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चंबा–साहू मार्ग के कई हिस्से बेहद संवेदनशील हैं, जहां अब भी पर्याप्त क्रैश बैरियर (Crash Barrier) नहीं लगे हैं। उनका मानना है कि ऐसे खतरनाक मोड़ों और गहरी खाइयों वाले स्थानों पर समय रहते सुरक्षा बैरियर लगाए जाएं और सड़क सुरक्षा का नियमित ऑडिट किया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं की आशंका कम हो सके। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि विशेषकर रात्रि के समय पहाड़ी एवं बरसाती मार्गों पर अत्यधिक सावधानी बरतें और तेज गति से वाहन चलाने से बचें। पांगी लाइव न्यूज़ संबंधित विभागों से मांग करता है कि जिले के दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) स्थलों की पहचान कर वहां क्रैश बैरियर, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और अन्य आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं शीघ्र सुनिश्चित की जाएं, ताकि भविष्य में अनमोल जिंदगियों को बचाया जा सके। #Chamba #ChambaNews #BikeAccident #RoadAccident #MinjarMela2026 #NDRF #HimachalPolice #HomeGuard #FireDepartment #RescueOperation #SaruChamba #HimachalPradesh
Chamba, Chamba | Jul 27, 2026

बरेली में CNG टैंकर पलटा, पेट्रोल पंप के पास टला बड़ा हादसा | मचा हड़कंप | Bareilly News #Bareilly #BareillyNews #BreakingNews #UPNews #UttarPradesh #CNGTanker #TankerAccident #AccidentNews #RoadAccident #GasLeak #CNGLeak #PetrolPump #TruckAccident #RainAccident #FireDepartment #Emergency #IndiaNews #HindiNews #LiveNews #ViralVideo #LatestNews #NewsUpdate #Breaking #TrafficAlert #SafetyFirst #LocalNews #IndianNews #TrendingNews #NewsToday #CNGTruck Bareilly CNG Tanker Accident, Bareilly News, CNG Tanker Overturned, CNG Tanker Leak, CNG Tanker Crash, Petrol Pump Accident, Bareilly Breaking News, UP Breaking News, Uttar Pradesh News, Mahrishi Chowk Bareilly, Sanjay Nagar Bareilly, CNG Gas Leak, Tanker Accident Today, Rain Accident, Speed Breaker Accident, Truck Overturned, Fire Department Bareilly, FSO Sanjeev Yadav, Live Accident News, Hindi News, Viral News, Breaking News Today, Latest UP News, Tanker News, Gas Tanker News, Road Accident Bareilly, Indian News, News Update, Local News Bareilly, CNG Tanker Viral Video
Bareilly, Bareilly | Jul 20, 2026

बुलंदशहर: सिकंदराबाद में नेशनल हाईवे-34 पर जाट चौक के पास भीषण सड़क हादसे में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक ट्रक के साथ काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद ट्रक में भी आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। #Bulandshahr #Sikandrabad #RoadAccident #NH34 #BreakingNews #TruckAccident #BikeAccident #UttarPradesh #Police #FireDepartment #HindiNews #BulandshahrNews #AccidentNews #UPNews
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 10, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा मॉक ड्रिल! LPG टैंकर हादसे जैसी स्थिति में NDRF और फायर टीम ने दिखाया दम | #GangaExpressway #Budaun #NDRF #FireDepartment #MockDrill #DisasterManagement #Adani #EmergencyResponse #BreakingNews #SatyamevBharatNews
Hardwar, Haridwar | Jul 8, 2026

गाजियाबाद: घंटाघर कोतवाली क्षेत्र के घंटाघर के पास शहर के सबसे पुराने जूते के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई दे रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 11 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मंगलवार को मुख्य बाजार बंद होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। #Ghaziabad #GhaziabadFire #BreakingNews #FireIncident #Ghantaghar #UttarPradesh #FireDepartment #ViralNews #HindiNews #NoidaNews #NCRNews #LatestNews #NewsUpdate #Trending #Alert
Gautam Buddha Nagar, Gautam Buddh Nagar | Jul 7, 2026