पूरनपुर: पिपरिया दुलई गांव में 3 घरों व एक खोखे का ताला तोड़कर नक़दी व सामानों की हुई चोरी, पुलिस से की गई शिकायत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया दुलई में देररात चोरों ने तीन घर और एक खोखे का ताला तोड़कर रुपए और सामान किया चोरी।पिपरिया दुलई निवासी रेशमा कश्यप पत्नी महेंद्र कुमार, कामती देवी पत्नी नरेश कश्यप, माया कश्यप पत्नी शिवराम और शकुंतला कश्यप पत्नी प्रेमपाल ने रविवार को पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि सभी के पति मजदूरी करने घर बहार गए हुए है।