पूरनपुर: पंजाशाह गोटिया के पास में गोवंश पशु लेकर जा रहे ट्रैक्टर ट्राली को हिन्दू संगठन ने पकड़कर पुलिस को सौपा
पूरनपुर शेरपुर रोड़ पर स्थित पंजाशाह गोटिया के पास में एक ट्रैक्टर ट्राली में कुछ लोग दो गोवंश पशुओं को लेकर जा रहे थे। तभी हिन्दू संगठन के अमित कुमार व राकेश कुमार अपने खेत पर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने ट्रैक्टर ट्राली को रोकने का प्रयास किया। आरोप उक्त लोगों ने उन को पत्थर मारना शुरू कर दिए। मामले की सूचना 112 डायल पुलिस को दी गई।