पूरनपुर: गांव लहा में सांप के काटने से 4 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव लहा निवासी राजेश का 4 वर्षीय पुत्र अभिषेक खेल रहा था। बताया जा रहा है इस दौरान मासूम बच्चे को सांप ने काट लिया यह देख परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसको लेकर पूरनपुर सीएचसी पहुंचे जहां डाक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।