पूरनपुर: मुजफ्फरनगर गांव में सड़क हादसे में चाचा भतीजा घायल, अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव मुजफ्फरनगर निवासी छोटेलाल पुत्र रामभरोसे उम्र 45 वर्ष अपने भतीजे कुलदीप पुत्र नन्हे लाल उम्र 18 वर्ष के साथ पूरनपुर आ रहे थे। तभी अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया और हादसे में दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से पूरनपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया।