पूरनपुर: मोहल्ला खानकाह निवासी व्यक्ति पर जानलेवा हमला, घायल को अस्पताल में कराया भर्ती
पूरनपुर नगर के मोहल्ला खानकाह निवासी सरवर हुसैन ने बताया कि उसकी कृषि भूमि ग्राम पंचायत पजावा में स्थित है। पड़ोसी फिदा हुसैन,अरवाज और कैफ रजा से कृषि भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त लोग इसी को लेकर रंजिश मानते है और आए दिन लड़ाई झगड़ा करते है। धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया मामले में पुलिस से शिकायत की है।