पूरनपुर: शेरपुर कला गांव में शादी के बाद कार की मांग पूरी न होने पर महिला पर किया चाकू से हमला
पूरनपुर मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी कल्लू ने अपनी पुत्री हीना की शादी पाँच माह पूर्व शेरपुर कला निवासी रफत कुरैशी के साथ की थी। जिसमें परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज व एक प्लाट दहेज में दिया था। आरोप है कि सुसराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज में कार की मांग कर रहे है। महिला के विरोध करने पर शुक्रवार की रात उसपर चाकू से हमला कर दिया।