गुना: चंदेरा गांव में बारिश के बीच अंतिम संस्कार मामले पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने गुना DM को लिखा पत्र
Guna, Guna | Jul 25, 2025 गुना में बमोरी विधानसभा की ग्राम पंचायत सनवाड़ा के ग्राम चंदेरा में 23 जुलाई 2025 को मंगल सिंह यादव का निधन हुआ। परिजनों ने बारिश में खुले आसमान के नीचे बल्ली गाड कर टीन लगाकर अंतिम संस्कार किया। खबर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संज्ञान लिया। गांव में मुक्तिधाम बनाने गुना कलेक्टर को पत्र लिखा है। 25 जुलाई को मुक्तिधाम बनाने का काम शुरू हो गया।