गुना: यूरिया खाद के लिए किसान परेशान: नानाखेड़ी खाद वितरण केंद्र पर सुबह से लाइन में लगे किसानों को खाद नहीं मिली
Guna, Guna | Jul 25, 2025 गुना जिले में खरीफ फसलों में यूरिया खाद के लिए किसान परेशान है। 25 जुलाई को नानाखेड़ी मंडी में सरकारी खाद वितरण केंद्र पर सुबह से लाइन में लगे किसानों को खदा नही मिला। किसानो ने कहा, शुक्रवार 25 जुलाई को खाद देने को बोला था। सुबह से लाइन में लगे थे, लेकिन नोटिस चस्पा कर कहा, सोमवार को खाद मिलेगा। सुबह से भूखे प्यासे किसानों ने नाराजगी जताई और आरोप लगाए।