गुना: जिले में लगातार बारिश, गुना-फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर भौंरा नदी में उफान से सड़क संपर्क टूटा, आवागमन बंद
Guna, Guna | Jul 24, 2025 गुना जिले में 23 और 24 जुलाई की रात और दिन में बारिश जारी रही। 24 जुलाई दोपहर को सामने आई जानकारी में बमोरी इलाके के गुना फतेहगढ़ स्टेट हाईवे पर लगातार बारिश से उफान पर आई भौंरा नदी से सड़क संपर्क टूट गया। नदी के दोनों और वाहन खड़े नजर आए, आवागमन बना रहा। बता दें कि जिले में 2 दिन से हो रही लगातार बारिश से लोग परेशान हुए और जनजीवन प्रभावित हुआ।