गुना: बमोरी में कीचड़ में अंतिम संस्कार व बैलगाड़ी में प्रसूता मामले पर कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने उठाए सवाल
Guna, Guna | Jul 24, 2025 गुना में बमोरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक ऋषि अग्रवाल ने सनवाड़ा पंचायत के चंदेरा गांव में खुले आसमान के नीचे कीचड़ में टीन लगाकर अंतिम संस्कार और जमडेरा गांव में बैलगाड़ी में प्रसूता मामले पर सरकार को घेरा है। 24 जुलाई को कहा, क्या यही है अमृतकाल जो वास्तव में जनता का मुसीबत काल बना है। गांव में मुक्तिधाम और एंबुलेंस के लिए सड़क बने हम भी प्रयास करेंगे।