गुना: बिलोनिया गांव स्थित वाटर प्लांट में बड़ी चोरी, कैंट थाने में शिकायत दर्ज
Guna, Guna | Jul 23, 2025 गुना कैंट थाना क्षेत्र के बिलोनिया गांव में स्थित वाटर प्लांट में चोरी हो गई। 23 जुलाई को फरियादी सौरभ सैनी ने पुलिस को बताया, सुबह चौकीदार निहाल सिंह यादव ने फोन पर चोरी जानकारी दी। प्लांट जाकर देखा तो ताले टूटे थे। ऑफिस से ₹8000 नगद, 32 इंच एलइडी टीवी, एक मोबाइल, कूलर, फ्रिज चोरी हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।