गुना: कुशालपुर गांव में मुख्य सड़क की पुलिया तेज बहाव में टूटी, लोग जान जोखिम में डालकर निकलने को मजबूर
Guna, Guna | Jul 24, 2025 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत माहौर के कुशालपुर गांव की मुख्य सड़क की पुलिया तेज बहाव में टूट गई। 24 जुलाई को ग्रामीणों ने वीडियो जारी कर कहा, 2 साल से पुलिया टूटी है आवेदन भी दिए कोई सुनवाई नही हुई। बारिश में सड़क संपर्क टूट गया। मरीज और बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी है। लोग जान जोखिम में डालकर टूटी पुलिया से निकल रहे है। मुश्किल से बाइक निकलती है।