लखीसराय: पल्स पोलियो अभियान की तैयारी को लेकर सदर अस्पताल में समीक्षा बैठक आयोजित।
लखीसराय। सदर अस्पताल के सभागार में शनिवार को पूर्वाह्न 10:30 बजे सिविल सर्जन की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 28 जून से शुरू होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की तैयारियों की समीक्षा करना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।