कुंडा: जेठवारा पुलिस ने बलापुर से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, जेठवारा थाना पुलिस ने गुरुवार शाम 5 बजे दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त सत्यम पटेल को उसके घर के पास बलापुर से गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के विरुद्ध बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत था। प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार राय के नेतृत्व वाली टीम ने यह सफलता मुखबिर की सूचना पर हासिल की।