#साहिबगंज जिले के बोरियो प्रखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यों की समीक्षा करने संथाल परगना प्रमंडल के मतदाता सूची प्रेक्षक झुन्नू मिश्रा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने संबंधित अभिलेखों और दस्तावेजों की जांच कर पुनरीक्षण कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी कुमुदिनी टुडू, बोरियो बीडीओ नागेश्वर साव, मंडरो बीडीओ मेघनाथ उरांव सहित बीएलओ और बीएलओ सुपरवाइजर मौजूद रहे। प्रेक्षक ने निर्वाचन कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार समय-सीमा के भीतर पूरा करने पर जोर दिया।
📍 स्थान: बोरियो, साहिबगंज, झारखंड
संथाल हूल एक्सप्रेस संवाददाता मानव दत्ता की रिपोर्ट।
संथाल हूल एक्सप्रेस — शोषण के खिलाफ बुलंद आवाज।
#SIR #एसआईआर #मतदाता_सूची #मतदाता_सूची_पुनरीक्षण #झुन्नू_मिश्रा #बोरियो #साहिबगंज #झारखंड_न्यूज #SahibganjNews #BorioNews #JharkhandNews #ElectionCommission #SanthalHoolExpress