टूंडला: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में जैन समाज की हुई विनयांजलि सभा, आचार्यश्री विद्यासागर महाराज को भारत रत्न देने की उठी मांग
मंगलवार को आदिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में विनयांजली सभा का आयोजन किया गया। जिसमें आचार्यश्री विद्यासागर महाराज को भारत रत्न देने की मांग केंद्र सरकार से की गई। जैन समाज के महामंत्री पांडे जयंत कुमार जैन ने इसका प्रस्ताव रखा। जैन समाज के लोगों ने केंद्र सरकार से मांग करते हुए विद्यासागर महाराज को भारत रत्न की उपाधि से अलंकृत करने की मांग की है।