धनौरा: गजरौला हाईवे पर मंडी सचिव के सचल दल ने चेकिंग के दौरान पकड़ी गाड़ी, लगाया ₹1,18,000 का जुर्माना
दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंडी समिति विभाग के सचल दल की टीम ने चेकिंग के दौरान एक गाड़ी को पकड़ा। जिसके कागजात चेक किए तो नहीं मिले। इस पर सचल दल ने गाड़ी पर 1.18 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। हसनपुर मंडी समिति के सचल दल विभाग संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम हाईवे पर चेकिंग कर रही थी।