धनौरा: गजरौला के युवक की चंडीगढ़ में करंट लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
चंडीगढ़ में गजरौला क्षेत्र के एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। सोमवार को सात बजे युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद जब घर पहुंचा तो परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र गजरौला के गांव अहरौला तेजवन निवासी अंकित (30) पुत्र स्व.हरपाल मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता था। पिछले सप्ताह वह काम के सिलसिले में चंडीगढ़ गया था।