धनौरा: गजरौला के गांव शाहपुर में मामूली कहासुनी के बाद दो भाइयों को पीटा गया, एक की हालत गंभीर
गजरौला थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में मामूली कहासुनी को लेकर दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टर ने यहां से रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में साबिर अली का परिवार रहता है। साबिर अली ने बताया है कि उसके पुत्र साकिर व ओसामा गांव में ही लग रहे एक मेल को देख रहे थे।