*#कहानी_बदलाव_की*
*#प्रधानमंत्री_विश्वकर्मा_योजना से बड़वानी जिले के इरशाद मंसूरी ने गढ़ी सफलता की इबारत,* *आधुनिक मशीनों से संवर रहा हुनर*
बड़वानी 12 अक्टूबर 2026/पारंपरिक कारीगरों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना एक वरदान साबित हो रही है। इस योजना के जरिए न सिर्फ पारंपरिक हुनर को नई पहचान मिल रही है, बल्कि आधुनिक तकनीक से जुड़कर व्यवसाय भी नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। ऐसी ही प्रेरणादायक कहानी बड़वानी जिले के श्री इरशाद मंसूरी की है, जिन्होंने योजना का लाभ उठाकर अपने वेल्डिंग व्यवसाय को एक नया मुकाम दिया है।
*योजना के अंतर्गत बैंक ऋण से मिली व्यवसाय को रफ्तार*
बड़वानी जिले के जनता वेल्डिंग के संचालक श्री इरशाद मंसूरी लोहारी और वेल्डिंग का कार्य करते हैं। अपने काम को विस्तार देने और आधुनिक उपकरणों से लैस करने के लिए उन्हें आर्थिक संबल की आवश्यकता थी। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत उन्हें बैंक से 1.00 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ।
*अब दुकान पर ही संभव हैं बड़े और जटिल काम*
योजना से मिली आर्थिक सहायता के बाद श्री इरशाद ने अपने व्यवसाय में आधुनिक मशीनों को शामिल किया। इसके परिणाम स्वरूप अब उन्हें फिल्म मशीन एवं कटिंग जैसी बड़ी मशीनों के लिए अपने काम को बाहर अन्य जगहों पर भेजने या कराने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। वे अपनी ही दुकान पर इन सभी बड़े और कठिन कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा कर लेते हैं। इससे उनके समय और लागत दोनों की भारी बचत हो रही है, साथ ही ग्राहकों को भी बेहतर और त्वरित सेवा मिल रही है।
श्री इरशाद मंसूरी की यह सफलता अन्य युवाओं और पारंपरिक कारीगरों के लिए एक मिसाल है, जो यह दर्शाती है कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं के सहयोग से कैसे छोटे व्यवसायों को सशक्त बनाया जा सकता है।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#JansamparkMP
#Badwani
1 views | Barwani, Madhya Pradesh | Oct 12, 2026