कुचायकोट: थाना क्षेत्र के सासामुसा के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
गोपालगंज जिला के कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो मोटरसाइकिल सवार दो लोगों जख्मी हो गए है। जख्मी लोगों में नया टोला कुचायकोट गांव निवासी 50 वर्षीय भगवती कुमार दुबे और कुशीनगर के तीन भेड़िया का रहने वाला 27 वर्षीय संदीप कुमार शामिल है जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज बुधवार को दोपहर 1 बजे दी गई।