भरगामा: पंचायत भवन बंद रहने पर ग्रामीणों में आक्रोश, प्रशासन के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
भरगामा प्रखंड क्षेत्र के विषहरिया ग्राम पंचायत के स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने मंगलवार को दोपहर 1 बजे के करीब जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया. बताते चलें कि पंचायत भवन पर लगातार महीनों से लटक रहे ताले को लेकर ग्रामीणों ने घंटों नारेबाजी कर जल्द से जल्द पंचायत भवन को चालू करवाने की मांग की.