हलसी प्रखंड के मानपुर गांव में खुदाई के दौरान शिवलिंग मिलने से श्रद्धालुओं में उत्साह
लखीसराय। जिले के हलसी प्रखंड अंतर्गत कैदी पंचायत के मानपुर गांव स्थित बड़की पोखर में खुदाई कार्य के दौरान एक शिवलिंग मिलने की सूचना से क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के अनुसार पोखर की खुदाई के दौरान जमीन के भीतर से शिवलिंगनुमा आकृति दिखाई दी, जिसके बाद इसकी जानकारी गांव में तेजी से फैल गई।सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मौके पर पहुंचने लगे तथा पूजा-अर्चना शुरू कर दी गई। ग्रामीण इसे आस्था से जोड़कर देख रहे हैं। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों से भी लोग शिवलिंग के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।फिलहाल ग्रामीणों द्वारा स्थल की सुरक्षा और धार्मिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। शिवलिंग के प्रकट होने की खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
Lakhisarai, Lakhisarai | Jun 5, 2026