किशनगंज: किशनगंज भारतीय किसान संघ ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के नाम एसडीएम को दिया ज्ञापन
भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ईआरसीपी सिंचाई परियोजना में किशनगंज शाहबाद क्षेत्र को सम्मिलित करने की मांग को लेकर भारतीय किसान संघ राजस्थान प्रदेश चित्तौड़ प्रांत तहसील किशनगंज इकाई द्वारा केंद्रीय जल शक्ति मंत्री के नाम एसडीएम मनमोहन शर्मा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ईआरसीपी पीकेसी सिंचाई परियोजना से वंचित रखा है।