किशनगंज: हीरापुर हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की हुई मौत, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंपा
किशनगंज की ओर से गोवर्धनपुरा गांव जाते समय एक मोटरसाइकिल सवार हीरापुर हाईवे पर डिवाइडर से टकराने से दुर्घटना हो गई। दुर्घटना में महेंद्र पुत्र मदनलाल जाति कुम्हार उम्र 50 वर्ष निवासी गोवर्धनपुरा थाना भंवरगढ़ घायल हो गया। सूचना मिलने पर किशनगंज थाना अधिकारी विनोद कुमार मीणा मौके पर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया है।