किशनगंज: किशनगंज विधानसभा में उपचारात्मक शिक्षण कार्य का नहीं मिला मानदेय भुगतान, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
किशनगंज विधानसभा क्षेत्र में कार्यालय मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के अधिनस्थ राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सर्व शिक्षा अभियान न्याय द्वारा प्रायोजित उपचारात्मक शिक्षण कार्य किया है। विगत वर्षो में जिन योग्यताधारी प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षकों ने उपचारात्मक शिक्षण कार्य किया था। उनको अभी तक उनका भुगतान नहीं मिला। शिक्षकों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है।