किशनगंज: किशनगंज क्षेत्र में बिजली संकट को लेकर किसान महापंचायत ने सौंपा सहायक अभियंता को ज्ञापन
किशनगंज विद्युत निगम के सहायक अभियंता को अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान महापंचायत राजस्थान प्रदेश किशनगंज द्वारा बारां विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता के नाम किशनगंज विद्युत निगम के सहायक अभियंता सुमित चौधरी को दिए गए ज्ञापन में बताया कि पूरे तहसील क्षेत्र किशनगंज में बिजली संकट से ग्रामीण क्षेत्र की जनता बेहाल है।