मधुबनी जिले के घोघरडीहा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ के विरुद्ध बड़ी करवाई करते हुए दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शनिवार को घोघरडीहा थाना को गुप्त सुचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति राम उदगार यादव, पिता-सुमरित लाल यादव, सा०-बसुआरी मादक पदार्थ (गांजा) की बड़ी खेप अपने घर में छुपाकर रखा है एवं उसका क्रय-विक्रय भी करता है।