मधुबनी जिले के खुटौना थाना क्षेत्र के कुसमार गांव में हुए गोलीकांड मामले में एक नामजद आरोपित ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपित की पहचान थाना क्षेत्र के एकडारा निवासी संजीव कुमार साह के रूप में हुई है। गौरतलब है कि इस घटना में एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया था, जिसके चलते ग्रामीणों ने विरो