करगहर: पंजाब नेशनल बैंक करगहर से फर्जी जीविका समूह बनाकर महिला के नाम पर निकाला गया ₹5 लाख का लोन, FIR दर्ज
करगहर थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है. यहाँ पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की स्थानीय शाखा में फर्जी जीविका समूह बनाकर एक महिला के नाम पर पांच लाख रुपये के लोन की निकासी कर ली गई. इस मामले में शिवन गांव निवासी पीड़िता मंजू देवी ने गांव की ही तीन महिलाओं के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस को दिए आवेदन में मंजू देवी ने बताया कि