इटाढ़ी: धूल के कारण बक्सर किला मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका
Itarhi, Buxar | May 23, 2026 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हेलीकॉप्टर की लैंडिंग के दौरान अचानक स्थिति बदल गई। शहर के ऐतिहासिक किला मैदान में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विशेष हेलीपैड बनाया गया था और सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई थी। लेकिन तेज धूल उड़ने के कारण 2 बार प्रयास के बावजूद हेलीकॉप्टर सुरक्षित रूप से लैंड नहीं कर सका।