आबू रोड: आबूरोंड में भाजपा युवा मोर्चा ने मनाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, कार्यकर्ताओं ने किया नमन
भारतीय जनता युवा मोर्चा आबूरोड द्वारा जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि को बलिदान दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके राष्ट्रवादी विचारों एवं देश के प्रति योगदान को याद किया