डिंडौरी: शहपुरा कृषि उपज मंडी में अज्ञात हमलावर ने अधेड़ पर किया हमला, घायल अस्पताल में भर्ती
डिंडौरी जिले के कृषि उपज मंडी शहपुरा में अज्ञात हमलावर ने सोमवार रात लगभग 9:00 बजे अधेड़ के ऊपर हमला कर दिया जिसके चलते अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया घायल अधेड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है। अधेड़ रनगांव से शहपुरा बाजार आया था लौटते समय अज्ञात हमलावर ने हमला कर दिया फिलहाल अधेड कुछ बता नही पा रहा कि वह कैसे घायल हुआ।