डिंडौरी: वार्ड क्रमांक 8 में सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा, वीडियो वायरल
डिंडौरी के वार्ड क्रमांक 8 में सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है जिसका वीडियो मंगलवार दोपहर 12:00 से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । दरअसल सीवर लाइन का गंदा पानी सडक पर दिन रात बह रहा है जिससे नर्मदा आने जाने वाले श्रद्धालुओं और रहवासियों को परेशानी हो रही है जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।