हरिद्वार: सीतापुर स्थित गणेश विहार में रसोई गैस का सिलेंडर बदलते वक्त पिन टूटने से लगी आग, 2 भाई और एक महिला झुलसी
सीतापुर स्थित गणेश विहार में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई, जिससे घर में मौजूद 2 भाई और एक महिला झुलस गए। घटना बुधवार सुबह साढ़े 9 बजे की है। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड कर्मियों ने सिलेंडर को घर से बाहर निकाला। घटना उस समय हुई जब रसोई गैस सिलेंडर बदला जा रहा था, इस दौरान पिन टूटने से हादसा हुआ। झुलसे तीनों को भूमानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।