हरिद्वार: खड़खड़ी में लीकेज पेयजल लाइन का गड्ढा खोदते समय सड़क पर गिरा विशालकाय पेड़, कोई हताहत नहीं
खड़खड़ी क्षेत्र में बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बड़ा हादसा टल गया, जब लीकेज हो रही पेयजल लाइन का गड्ढा खोदते वक्त अचानक सड़क किनारे खड़ा विशालकाय पेड़ सड़क पर गिर गया। मुख्य मार्ग पर गिरे पेड़ के चलते लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंचे अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने कटर की सहायता से पेड़ को हटाया, तब जा कर लोगों ने राहत की सांस ली।