हरिद्वार: जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने ARTO समेत कई कार्यालयों पर मारा छापा, 3 कर्मचारी नदारद मिले
DM कर्मेंद्र सिंह ने एक बार फिर सरकारी दफ्तरों में पहुंचकर कर्मचारियों और अधिकारियों की उपस्थिति चेक की। बुधवार 10 बजकर 10 मिनट पर DM रौशनाबाद स्थित ARTO कार्यालय पहुंचे, यहां 3 कर्मचारी नदारद मिले, 10 बजकर 23 मिनट पर जिला आयुर्वेदिक कार्यालय पहुंचे DM को सभी कर्मचारी उपस्थित मिले। सूचना विभाग ने बुधवार शाम 5 बजे विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।