हरिद्वार: बहादराबाद के पीठ बाजार में पहुंचे विशालकाय मगरमच्छ को वन विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर नीलधारा में छोड़ा
उत्तरी खंड गंग नहर सूखने के बाद जलीय जीवों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। बहादराबाद की पीठ बाजार में बुधवार सुबह करीब 8 बजे विशालकाय मगरमच्छ आ गया। लोगों के खदेड़ने के बाद मगरमच्छ एक कार के नीचे छिप गया। मौके पर पहुंचे वन विभाग ने दो घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर मुख्य गंगा की नीलधारा में छोड़ दिया। लोगों को भी सेल्फी न लेने की हिदायत दी गई।