हरिद्वार: गंगा बंदी के बाद हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी के पास गंगा नदी के बीच में दिखाई दी रेलवे लाइन, बनी चर्चा का विषय
गंगा बंदी के बाद हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी के पास बीच गंगा नदी में रेलवे लाइन दिखाई दे रही है। ये लाइन लाइन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। दावा किया जा रहा है कि पुराने समय में यहां ट्रेन चलती थी। मगर इतिहास के जानकार बताते हैं कि गंगनहर की खुदाई के समय अंग्रेजों ने मिट्टी और अन्य निर्माण सामग्री ढोने के लिए ट्रैक बनाया था जिस पर कंटेनर चलते थे।