हरिद्वार: गंगा नदी में हो रहे खनन के विरोध में उतरे मातृ सदन के संत, बैरागी कैंप के पास खनन करती मशीनें बंद कराई
गंगा नदी में हो रहे खनन के विरोध में मातृ सदन संस्था के संत उतर आए हैं। बुधवार को साधु संतों ने बैरागी कैंप के पास खनन करती जेसीबी और पोकलेन मशीनों को बंद कर दिया। इस दौरान संस्था के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद ने कहा कि नियमों के अनुसार गंगा में मशीनों से खुदाई का काम नहीं हो सकता। वहीं सिंचाई विभाग के अधिकारी नियमों के अनुसार गंगा सफाई का हवाला देते नजर आए।