झालावाड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्कूल से लौट रही छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने वाले दो आ#रोपी गिरफ्तार।
झालावाड़/थाना सुनेल
झालावाड़ जिला पुलिस ने महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई की है। थाना सुनेल पुलिस ने स्कूल से घर लौट रही लड़कियों के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकत करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आ#रोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले का विवरणः
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 09 सितंबर को कुछ स्कूली छात्राएं जब स्कूल से अपने घर लौट रही थीं, तब आरोपियों द्वारा उनके साथ रास्ते में छेड़खानी और अश्लील हरकतें की गईं। इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत हरकत में आई और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित अनुसंधान शुरू किया गया।
पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारीः
थाना सुनेल पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीमों का गठन किया। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दोनों नामजद आरोपियों को धर दबोचा। आरोपियों से मामले के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक का संदेशः
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में महिलाओं, बालिकाओं और छात्रों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राह चलती छात्राओं या महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार या छेड़खानी करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।