खरसावां: खरसावां चौक में सड़क दुर्घटना में मृत पीडीएस डीलर के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने सड़क जाम की
सड़क दुर्घटना में मृत पीडीएस डीलर करम सिंह बोदरा (66) के परिजनों को मुआवजा देने की मांग पर शनिवार दोपहर लगभग 12 बजे ग्रामीणों ने केरसे मुंडा चौक पर करीब दो घंटे सड़क जाम रखा. पोस्टमार्टम के बाद सरायकेला से शव खरसावां पहुंचते ही दलाईकेला पंचायत के सत्तीकुदर गांव के ग्रामीणों सहित स्थानीय लोग सड़क पर उतर आये. ग्रामीणों ने बांस का बल्ला लगाकर आवागमन रोक दिया. म