#सेवा_संकल्प_अभियान अंतर्गत 09 अक्टूबर को होगा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन
जिले में 225 हेक्टेयर क्षेत्र में रोपित किए जाएंगे 1 लाख 12 हजार 500 पौधे
जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम गडवाड़ा-देवझिरी के पास दोपहर 3:30 बजे होगा आयोजित
सेवा संकल्प अभियान वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सामान्य वनमण्डल झाबुआ द्वारा पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण में वृद्धि एवं बिगड़े वनों के सुधार के उद्देश्य से 09 अक्टूबर 2026 को जिले में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके तहत जिले के विभिन्न वन क्षेत्रों में कुल 225 हेक्टेयर क्षेत्र में 1 लाख 12 हजार 500 पौधों का रोपण किया जाएगा।
ग्राम गडवाड़ा-देवझिरी के पास होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम
जिला स्तरीय वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम 09 अक्टूबर 2026 को दोपहर 3:30 बजे झाबुआ वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 406, बीट नवागांव, ग्राम गडवाड़ा-देवझिरी के पास आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं ग्रामीणजनों की सहभागिता से पौधारोपण किया जाएगा।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए वन विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करना तथा वन क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाना है।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Forest, Madhya Pradesh #Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan
2 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Oct 8, 2026