सिकंदराराऊ: आईआईएमटी यूनिवर्सिटी के प्रथम ज्योतिष महोत्सव में हसायन के मनोज कुमार जादौन को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
मेरठ की आईआईएमटी यूनिवर्सिटी में आयोजित प्रथम दो दिवसीय ज्योतिष महोत्सव में देश-विदेश के ख्यातिप्राप्त ज्योतिषाचार्यों और विद्वानों का जमावड़ा देखने को मिला। इसी कार्यक्रम में एस्ट्रो वास्तु, हीलिंग एवं स्प्रिचुअल गाइडेंस के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए हसायन के मनोज कुमार जादौन को प्रतिष्ठित लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।