*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लैपटॉप के लिए अंतरित की राशि*
*पन्ना जिले के 1841 विद्यार्थियों को मिला लाभ*
-----------------
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय के लिए 25-25 हजार रूपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की। पन्ना जिले के भी 1841 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यह प्रोत्साहन राशि मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यातिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले की हर शालाओं में सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत संपन्न हुए कार्यक्रम में शासकीय उ.मा. विद्यालय महेबा के छात्र प्रिंस सिंह राजपूत एवं शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय पन्ना के छात्र सूरज लोधी ने भोपाल के कार्यक्रम में सहभागिता की।
Panna, Panna | Sep 1, 2026