Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
बारिश
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Biharfloods
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
rajtaknewsofficial011
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेन्द्रनगर में टी.बी. मरीजों को वितरित किया गया पोषण आहार
Panna, Panna
| Sep 1, 2026
MORE NEWS
Panna, Panna | Sep 1, 2026
Panna, Panna | Sep 1, 2026
महिला के ज़हर सेवन के बाद ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, पुलिस जांच शुरू
Panna, Panna | Sep 1, 2026
राहुल गांधी पर दर्ज प्रकरण के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन,उत्तराखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग
Panna, Panna | Sep 1, 2026
घर के अंदर घुसकर चोरी करने वाले दो शातिर चोर गिरफ्तार,सोने- चांदी के जेवरात , दस्तावेज एवं नगद राशि सहित चोरी गया संपूर्ण मश्रुका कीमती करीबन ₹90000/- बरामद
Panna, Panna | Sep 1, 2026
*मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने लैपटॉप के लिए अंतरित की राशि* *पन्ना जिले के 1841 विद्यार्थियों को मिला लाभ* ----------------- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम के जरिए प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप क्रय के लिए 25-25 हजार रूपए की राशि सिंगल क्लिक के जरिए अंतरित की। पन्ना जिले के भी 1841 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को यह प्रोत्साहन राशि मिली है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्यातिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिले की हर शालाओं में सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत संपन्न हुए कार्यक्रम में शासकीय उ.मा. विद्यालय महेबा के छात्र प्रिंस सिंह राजपूत एवं शासकीय मॉडल उ.मा. विद्यालय पन्ना के छात्र सूरज लोधी ने भोपाल के कार्यक्रम में सहभागिता की।
Panna, Panna | Sep 1, 2026
*कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक* *जिला अस्पताल के निकट अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश* ------------------ कलेक्टर ऊषा परमार की अध्यक्षता में गत सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की फिजिकल बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर सड़क दुर्घटनाओं पर रोकथाम एवं कमी लाने के उद्देश्य से संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने पन्ना शहर सहित जिले के विभिन्न स्थानों पर बेहतर यातायात व्यवस्था तथा सुचारू आवागमन सुनिश्चित कराने के संबंध में निर्देशित किया। साथ ही आगामी पर्व एवं धार्मिक कार्यक्रमों के मद्देनजर जाम जैसी स्थिति पर प्रभावी कार्यवाही के महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए। बैठक में समिति सदस्यों से आवश्यक सुझाव प्राप्त कर विभिन्न स्थानों पर सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, निरंतर बारिश के कारण सड़क से पानी के भराव की निकासी व्यवस्था तथा विद्यालयों के सामने एवं सड़क के मोड़ पर प्राथमिकता से गड्ढों का भराव अतिशीघ्र करवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा आमजन की मांग के आधार पर दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए स्पीड ब्रेकर एवं साइन बोर्ड लगवाने, नेशनल हाइवे 39 पर भैरव घाटी मंदिर से पाण्डव फॉल व हरसा बैरियर तक जरूरी कार्य तत्काल पूर्ण करने, अजयगढ़ चौराहा से जिला पंचायत कार्यालय तक तथा गल्ला मंडी पुरानी शराब दुकान के पास तक हाथ ठेला दुकानदारों के विरूद्ध यातायात पुलिस व नगर पालिका पन्ना की संयुक्त टीम द्वारा दुकान हटवाकर नपा द्वारा जप्ती के निर्देश भी दिए गए। इसी क्रम में जिला अस्पताल तिराहा के पास एवं अगल-बगल में संचालित होने वाली दुकान मालिकों के द्वारा दुकान के सामने रोड पर कुर्सियां लगाकर व रोड पर सामग्री रखकर विक्रय पर भी प्रभावी कार्यवाही के लिए कहा। जिला कलेक्टर ने सुचारू रूप से यातायात व्यवस्था संचालन के लिए जिला अस्पताल के निकट हो रहे अतिक्रमण को भी हटाने के सख्त निर्देश दिए। इसके अलावा बृजपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दुर्घटना रोकने के लिए संबंधित रोड एजेंसी को शेष कार्य जल्द पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में श्री जुगल किशोर मंदिर के पास प्रसाद बिक्री करने वाले दुकानदारों द्वारा पार्किंग स्थल पर हाथ ठेला लगाकर अवरोध उत्पन्न करने के संबंध में भी चर्चा हुई। इस पर जिला कलेक्टर ने संयुक्त टीम के साथ दुकान हटाने के कार्यवाही के लिए निर्देशित किया, जिससे मंदिर में आने वाले भक्तगण व दर्शनार्थियों के वाहन सुव्यवस्थित रूप से निर्धारित स्थल पर ही पार्क हों और जाम जैसी स्थिति न बने। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी एवं अपर कलेक्टर मधुवंतराव धुर्वे सहित एसडीएम संजय कुमार नागवंशी, तहसीलदार अखिलेश प्रजापति, सीएमओ उमाशंकर मिश्रा, यातायात प्रभारी नीलम लक्षकार एवं अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Panna, Panna | Sep 1, 2026
*कलेक्टर ने छात्रावासों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं* --------------- कलेक्टर ऊषा परमार ने मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर संचालित छात्रावासों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस मौके पर हॉस्टल में निवासरत विद्यार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की। जिला कलेक्टर द्वारा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी उमराव सिंह मरावी के साथ आगरा मोहल्ला स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास एवं अनुसूचित जाति उत्कृष्ट कन्या छात्रावास तथा अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास बराछ का निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला संयोजक जयप्रताप भदौरिया द्वारा जिला कलेक्टर एवं जिपं सीईओ को भोजन, पेयजल, विद्युत व्यवस्था आदि की जानकारी दी गई। कलेक्टर श्रीमती परमार ने छात्रावास अधीक्षक को शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों को सभी आवश्यक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों की किसी भी समस्या पर तत्काल निराकरण के लिए भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चों को छात्रावास में पढ़ाई का बेहतर माहौल प्राप्त होे। साथ ही नियमित रूप से भविष्य एवं कैरियर निर्माण संबंधी जानकारी तथा व्यक्तित्व विकास के लिए सारगर्भित सत्र भी आयोजित किए जाएं। छात्रावास में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था के साथ गुणवत्तायुक्त भोजन के प्रबंध तथा नियमित हेल्थ चेकअप के लिए भी निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक एवं पाठ्येत्तर गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया।
Panna, Panna | Sep 1, 2026