सासनी: पुलिस ने पटाखा गोदाम पर छापेमारी कर 232 कार्टून और 3 प्लास्टिक की बोरियों में रखे ₹12 लाख के पटाखे किए बरामद
Sasni, Hathras | Oct 16, 2026 जनपद हाथरस पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार जनपद मे अवैध रूप से आतिशबाजी/पटाखे भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली सासनी पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 अभियुक्तों को राधिका होटल के बराबर पटाखा गोदाम से गिरफ्तार किया है। छापेमारी मे पटाखा गोदाम से 232 कार्टून एवं 3 प्लास्टिक की बोरियों मे रखे विभिन्न प्रकार के 12 लाख रुपए के पटाखे बरामद हुए हैं।