गुना: ग्राम पगारा के आदतन अपराधी को कलेक्टर ने 6 महीने के लिए किया जिला बदर घोषित, आदेश जारी
Guna, Guna | Apr 16, 2026 गुना कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट किशोर कुमार कन्याल ने ग्राम पगारा निवासी सुनील जाटव पुत्र घासीलाल जाटव उम्र 35 साल थाना कैंट जिला गुना को 6 महीने के लिए गुना जिला और आसपास के जिले शिवपुरी अशोकनगर राजगढ़ विदिशा भोपाल से जिला बदर घोषित किया है। 16 अप्रैल को दी जानकारी में कलेक्टर ने एसपी के प्रतिवेदन पर राज्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत आदेश पारित किया है।