जयपुर शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना हुईं 30 छात्राएं, विधायक फूलसिंह मीणा ने दिखाई हरी झंडी
**उदयपुर, 9 अगस्त।** IIFL Foundation की पहल के तहत उदयपुर एवं सलूम्बर जिले के दूरस्थ एवं जनजातीय क्षेत्रों की **30 छात्राओं** का तीन दिवसीय जयपुर शैक्षणिक भ्रमण (Exposure Visit) रविवार को शुरू हुआ। **उदयपुर ग्रामीण विधायक श्री फूलसिंह मीणा** ने IIFL Training Center, शिकारबाड़ी से छात्राओं की बसों को हरी झंडी दिखाकर जयपुर के लिए रवाना किया। इस अवसर पर **CDEO श्री वीरेंद्र सिंह यादव** भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर **IIFL Foundation की निदेशक श्रीमती मधु जैन** ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के Exposure Visit छात्राओं को नए अनुभव प्राप्त करने, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा अपने भविष्य के लिए व्यापक दृष्टिकोण विकसित करने का अवसर प्रदान करते हैं।
तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान छात्राओं को **राजस्थान विधानसभा का भ्रमण तथा माननीय शिक्षा मंत्री महोदय से मुलाकात** का अवसर मिलेगा। **10 अगस्त** को प्रस्तावित विधानसभा भ्रमण के दौरान छात्राएं लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली, सुशासन एवं संवैधानिक मूल्यों को प्रत्यक्ष रूप से समझ सकेंगी।
यह पहल IIFL Foundation के **Holistic Development Program** के अंतर्गत आयोजित की गई है। **Rising Rajasthan** पहल के तहत राजस्थान सरकार के साथ हुए एमओयू के अंतर्गत IIFL Foundation द्वारा उदयपुर एवं सलूम्बर जिले के **102 राजकीय बालिका विद्यालयों** में छात्राओं के शैक्षिक, व्यक्तित्व, नेतृत्व एवं जीवन कौशल विकास हेतु विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैंl